Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजस्थान के जज ने किया 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, हुआ ससपेंड

Published

on

Loading

भारत में महिलाओं के साथ रेप और शोषद की वारदातें हर दिन सुनने को मिलती हैं। आज तक अपने लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सुनी होंगी, पर अब देश में लड़कों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान के भरतपुर में एक जज ने 14 साल के बच्चे से कुकर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है।

डीएसपी ने दी थी पीड़ित परिवार को धमकी 

आरोपी जज का नाम जितेन्द्र सिंह गुलिया है। वो भ्रष्टाचार निवारण मामले के विशेष न्यायाधीश है। उसपर बच्चे का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले के उजागर होने पर पीड़ित के परिवार वालों को डीएसपी परमेश्वरलाल यादव ने धमकी भी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जज और डीएसपी को ससपेंड कर दिया गया है।

पीड़ित परिवार ने कराया मामला दर्ज 

दरअसल जज करीब 1 महीने से लगातार बच्चे को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। न्यायधीश और बच्चे की मुलाकात टेनिस ग्राउंड में हुई थी। जितेंद्र सिंह गुलिया और पीड़ित टेनिस खेलने के लिए जाते थे। गुलिया वहीं से बच्चे को बहला-फुसलाकर घर ले जाता और कुकर्म की वारदात को अंजाम देता। गुलिया के साथ उनके दो कर्मचारी भी इस घिनौने काम में शामिल थे।

जज ने भी किया क्रॉस केस

बता दें कि ससपेंड होने के बाद अब जज जीतेन्द्र का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में वो हाथ जोड़ कर पीड़ित के परिवार से माफ़ी मांग रहा है। बता दें कि पीड़ित के परिवार ने जीतेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी जज ने भी पीड़ित परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने का क्रॉस केस दर्ज कराया है।

Also Read-श्रद्धा गुप्ता सुसाइड केस में पूर्व एसएसपी के खिलाफ मामला दर्ज

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending