Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये हैं सबसे हैंडसम एक्टर जिन पर लड़कियां छिड़कती है जान, आखिरी वाला है सबसे स्टाइलिश

Published

on

Loading

फ़िल्मी दुनिया एक ऐसी जगह जहां लोग स्टार बनने के सपने लेकर आते है। कुछ तो निखार जाते है और कुछ बिखर जाते है। लेकिन कई स्टार्स लोगों के दिलों में राज करते है। कुछ अपने एक्टिंग के दम पर तो कुछ अपनी पर्सनैलिटी की वजह से। आज भी बॉलीवुड से लेकर साउथ के कुछ ऐसे एक्टर है, जिन पर लड़कियां जान छिड़कती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हैंडसम एक्टर के बारे में बताने वाले है –

सलमान खान – बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की भी लाखों लड़कियां आज भी दीवानी है और उनके साथ शादी करने को तैयार है।

महेश बाबु – महेश बाबु आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार में से एक है इनके भी लुक पर और स्माइल पर लाखों लड़कियां अपनी जान छिड़कती है।वरुण धवन – बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है, वरुण के लुक पर भी लाखों लड़कियां मरती है।

अल्लू अर्जुन – साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन एक जाना माना नाम है, अल्लू अर्जुन की स्टाइल और लुक पर लाखों लड़कियां फ़िदा है।

टाइगर श्रॉफ – बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक्टर टाइगर ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है , टाइगर भी बहुत ही हैण्डसम और गुड लुकिंग एक्टर है इनकी भी लाखों लड़कियां फ़िदा है।

ऋतिक रोशन – बॉलीवुड के माइकल जैक्सन ऋतिक भी किसी से कम नहीं है उनके डांस और लुक के भी लाखों दीवाने है।

शाहिद कपूर – बॉलीवुड के सबसे हैण्डसम एक्टर में शाहिद कपूर का भी नाम आता है, शाहिद पर भी लाखों लड़कियां मरती है।

प्रभास – बाहुबली सिरीज़ से फैमस हुए एक्टर प्रभास आज दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके है , प्रभास दिखने में बहुत ही हैण्डसम और स्टाइलिश एक्टर है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending