Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस में आतंकवादी हमलों का खतरा टला नहीं : ओलांद

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात कहा कि देश में आतंकवाद का खतरा अभी नहीं टला है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस में हुए भीषण आतंकवादी हमलों के छह सप्ताह बाद राष्ट्रपति ने रेडियो व टेलीविजन पर राष्ट्र से कहा कि देश में दूसरे हमले का खतरा बरकरार है।

ओलांद ने कहा, “खतरा अभी बरकरार है। तथ्य तो यह है कि आतंकवादी खतरे का स्तर उच्च है और हम हमले की योजनाओं को नाकाम कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को हुए हमलों से पहले आतंकवादियों ने इस साल की शुरुआत में फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ तथा एक यहूदी सुपरमार्केट पर हमला किया था।

ओलांद ने कहा, “इस साल हम भय के साये में रहे।” उन्होंने जनवरी व नवंबर में आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, “ये त्रासदियां हमारी स्मृतियों में बैठ गई हैं। वे कभी नष्ट नहीं होंगी।”

राष्ट्रपति ने कहा, “लेकिन त्रासदी के बावजूद, फ्रांस ने घुटने नहीं टेके। आंखों में आंसुओं के बावजूद हम दोबारा उठ खड़े हुए। नफरतों का सामना करते हुए देश ने अपने मूल्यों की ताकत को दर्शाया।”

उन्होंने कहा, “साल 2015 दुख तथा प्रतिरोध का साल रहा। चलिए साल 2016 को साहस और आशा का वर्ष बनाएं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending