Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी

Published

on

Loading

लखनऊ। कुंग फू खेल काफी प्राचीन खेल है, यह  देश की आत्मा में बसता है। गरीब-गुरबे इस खेल को खेलते थे। वे स्वस्थ और प्रसन्नचित्त जीवन जीते थे। जब से हम अपनी धरोहर और संस्कृत से नाता टूटा है  तब से स्वस्थ और खुशहाल जीवन एक सपना बनता जा रहा है। यह उदगार प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने 13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अथिति के तौर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया का अभियान चला रखा है। यूपी इसमें पूरी जोर शोर से शिरकत कर रहा है। कुंग फू खेल के प्रति जोर देते हुए कहा कि यह खेल समाज के हर तबके हर उम्र के लिए लाभदायी है इसलिए इस खेल को जरूर अपनाना चाहिए। इस खेल से स्वस्थ फिट रहता है। साथ आत्म रक्षा भी होती है।

तिवारी ने कहा कि यह खेल महिलाओं की लिए वरदान साबित हो सकता है। इस खेल का प्रशिक्षण लेकर अपनी रक्षा कर सकती हैं। इसलिए महिलाएं  कुंग फू खेल का प्रशिक्षण जरूर लें। उन्होंने कुंग फू फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ करने का बीड़ा उठाने का बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। इस मौके पर खेल निदेशक डा.आर.पी. सिंह ने कहा कुंग फू खेल आज समाज की आवश्यकता है। इस खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए खेल विभाग हर संभव मदद करेगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending