Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के मंत्री का विवादित बयान, कहा-प्रेम प्रसंग बाद में बन जाता है रेप का मामला

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान अलीगढ़ में नाबालिग बच्ची की हत्या को लेकर विवादित बयान दे दिया। गोंडा में विकास समीक्षा व बीजेपी संगठन की बैठक में उपेंद्र तिवारी ने रेप के बढ़ते मामलों पर इसके कई प्रकार बता डाले।

उन्होंने कहा, ‘देखिए रेप का नेचर होता है। जैसे किसी नाबालिग लड़की का रेप होता है तो उसे तो हम रेप मानेंगे…लेकिन अगर वो महिला है और उसकी उम्र 30-35 साल है तो उसका नेचर अलग होता है।’ उन्होंने कहा कि 30-35 साल की महिलाओं के रेप के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होता है। बालिग का सात-आठ से प्रेम प्रसंग होता है बाद में रेप का मामला उठता है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। वहीं सीएम योगी के पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार किए गए पत्रकार पर उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी मर्यादा में रह कर काम करना चाहिए।

तिवारी ने अखिलेश यादव के बाराबंकी दौरे पर भी तंज कसा और कहा कि वह प्रयोग करते हैं। ठगबंधन का असफल प्रयोग किया। पहले मस्जिद जाते थे अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हो सकता है अयोध्या भी जाएं। अभी अखिलेश यादव प्रयोग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending