Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता में यूपी बना चैंपियन, जीते 83 पदक

Published

on

Loading

13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 46 स्वर्ण, 19 रजत व 21 कान्स्य समेत कुल 83 पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि तमिलनाडु की टीम 15 स्वर्ण 6 रजत व 3 कान्स्य कुल 24 पदक जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया।

यह जानकारी भारतीय कुंग फू संघ की महासचिव मंजू त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि 13वी राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर आज लखनऊ के मंडल आयुक्त मुकेश मेश्राम आईएएस के द्वारा प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। उन्होंने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अजय कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया वहीं पर उत्तर प्रदेश की लखनऊ की खिलाड़ी कुमारी संस्कृति त्रिपाठी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता का चैंपियन अवार्ड घोषित किया गया आकाश आनंद को और इस प्रकार से इस प्रतियोगिता के तीनों प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुए| इस प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण 11 रजत व 8 कांस्य सहित कुल 27 पदक लेकर तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही| तमिलनाडु की टीम 15 स्वर्ण 6 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 24 पदक ले कर दूसरे स्थान पर और 46 स्वर्ण 19 रजत व 21 कांस्य सहित कुल 83 पदक लेकर पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending