Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बड़बोले बोल: बेटे के सट्टेबाज़ी में पकड़े जाने के बाद पुलिस और सरकार पर बिदक गए सलीम खान

Published

on

Loading

मुंबई। कुछ दिनों पहले एक अभिनेता सट्टेबाज़ी के इल्ज़ाम में पकड़ा गया। वो हैं बॉलीवुड के सबसे मशहूर और देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान, के भाई अरबाज़ खान। अरबाज़ को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ले गई। जहाँ पुलिस ने उन पर सट्टेबाज़ी के इल्ज़ाम को लेकर 5 सवाल पूछे। जिसमे अरबाज़ भाई लरबरा गए। और धर लिए गए।

अरबाज़ ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष IPL मैचों में 2.75 करोड़ का सट्टा खेला था। पता तो ये भी चला है कि अरबाज़ और मलाइका के बीच लड़ाई की वजह भी अरबाज़ की सट्टे की आदत थी। लेकिन सट्टेबाज़ी के इल्ज़ाम में नामज़द होने के बाद जो इंसान सबसे ज़्यादा भड़का-भड़का लग रहा है, वो हैं उनके पिता सलीम खान। अब सलीम खान सरकार और पुलिस से इतना खौरियाए हुए हैं कि कुछ भी बोल रहें हैं। कुछ भी मतलब कुछ भी।

एक ज़माने के मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान ने कहा कि “इस मामले में अरैस्ट सटोरिए सोनू जालान एक इंटरनेशनल सटोरिया है व उसके तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब व दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से जुड़े हैं तो सिर्फ मेरे बेटे अरबाज खान का ही नाम क्यों सामने आया है? क्या सटोरिए सोनू जालान की डायरी में सिर्फ अरबाज का नाम ही अकेला नाम है? क्या एक आदमी पर ही उसकी दुकान चल रही है?”

अपनी बात को बेसाख्ता जारी रखते हुए सलीम खान ने गवर्नमेंट पर कई प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि, “जब क्लब व जिमखाना में जुआ चलता है, घोड़े की रेस की अनुमति है, लॉटरी अच्छा है। तो क्रिकेट पर क्यों बेटिंग लीगल नहीं की जाती? इससे राजस्व भी इकठ्ठा होगा।”

पुलिस के पूछते ही अरबाज़ ने सारी हकीकत उगल दी थी कि वो पिछले 5-6 सालों से आईपीएल में सट्टा लगा रहें थे। सट्टा खेलना उनकी आदत बन चुकी थी।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending