Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका की फोटो पर उनके बॉयफ्रेंड ने जो कमेंट किया उसे देखकर करोड़ों लड़कों का सपना टूट गया

Published

on

Loading

मुंबई। बरेली से निकली प्रियंका चोपड़ा को आज पूरी दुनिया जानती है। प्रियंका चोपड़ा के हुनार के कई रूप हैं। कभी बॉलीवुड-हॉलीवुड की फिल्मों में, कभी विदेशी धारावाहिकों में तो कभी अंग्रेजी गीत गुनगुनाते हुए, प्रियंका अलग-अलग रूपों में आपको दिख ही जाती हैं और आपका दिल चुरा जाती हैं।

फ़िलहाल प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ लव रिलेशनशिप की ख़बरों को लेकर चर्चाओं में हैं। ताज़ा अपडेट ये है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर इशारों-इशारों में कुछ बात हुई। जिसके बाद भारतीय मीडिया के साथ विदेशी मीडिया भी उनके रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चढ़ बैठा।

विदेशी सिंगर निक जोनस ने प्रियंका की एक फोटो पर ऐसा कमेंट कर दिया कि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स और विदेशी मीडिया के बीच बवाल मच गया। मई के आखिरी हफ्ते में प्रियंका ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ लॉस एंजेलिस के एक समुद्री यॉर्ड पर से एक फोटो शेयर की थी। इनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें आईं। निक ने प्रियंका की इस तस्वीर पर ‘डेट स्माइल’ और साथ में दिल का इमॉटिकॉन बना दिया था।

इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच जिस तरह से बातचीत होती रहती है, उससे यह संकेत मिलता रहता है कि मामला दोस्ती से कुछ ज्यादा आगे तक बढ़ चुका है। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से करीब 10 साल छोटे हैं। निक सिंगर होने के साथ एक राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इमरान खान ने कहा कि उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो सीधे तौर पर सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। इमरान ने दावा करते कहा है कि पाकिस्तान की सेना मेरी हत्या करवाना चाहती है।

इमरान खान ने कहा कि देश की स्थिति इतनी भयावह है कि उनके जैसा नेता जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जेल में रखा गया है। ब्रिटेन के ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से लिखे गए एक स्तंभ में क्रिकेटर से नेता बने 71-वर्षीय खान ने अपने पिछले दावे को दोहराया कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी हुआ तो इसके लिए सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहा देश “खतरनाक चौराहे” पर है और सरकार “हंसी का पात्र” बन गई है। उन्होंने लिखा है, ‘‘सैन्य प्रतिष्ठान ने मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जो वे कर सकते थे। अब उनके लिए बस मेरी हत्या करना बाकी है।” उन्होंने कॉलम में लिखा है, ‘‘मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी होता है, तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मैं डरता नहीं हूं, क्योंकि मेरा विश्वास मजबूत है। मैं गुलामी के बजाय मौत को प्राथमिकता दूंगा।’’ इमरान खान ने चेतावनी दी कि देश उसी रास्ते पर चल रहा है, जिस पर वह 1971 में चला था, जब उसने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) खो दिया था।

 

Continue Reading

Trending