Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पिता ने 38 साल के शख्स से करा दी नाबालिग की शादी, जबरन बनाता था संबंध, एक दिन अचानक………….

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने जबरन अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी की शादी एक 38 साल के शख्स से कर दी।

 

हैरानी वाली बात यह है कि शादी से पहले लड़की ने न तो अपने पति का चेहरा देखा था और न ही उसका नाम जानती थी। सुहागरात पर उसने अपने पति का नाम पहली बार सुना।

 

सुहागरात के दौरान पति ने लड़की के मना करने के बावजूद जबरन कई बार संबंध बनाए। किसी तरह उसने पुलिस को जानकारी दी। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के मुताबिक,  पीड़ित 16 साल की लड़की सीमा (बदला हुआ नाम) उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और 8वीं तक पढ़ी-लिखी है। करीब एक महीने पहले सीमा अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। 7 मार्च को सीमा के पिता और चाचा भी घर पहुंचे। पिता ने लड़की को बताया कि उसके चाचा के बेटे की शादी है। यह कहकर उसने अपनी बेटी को साथ चलने के लिए कहा।

 

रास्ते में पिता ने सीमा को बताया कि 8 मार्च को चचेरे भाई की नहीं बल्कि खुद उसकी शादी होनी है। यह सुनकर सीमा पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद सीमा की एक मंदिर में जबरदस्ती शादी करा दी गई।

 

सीमा ने इस शादी का जमकर विरोध किया लेकिन परिवार के आगे उसकी एक नहीं चली। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा, सीमा  को अपने भाई के घर गाजियाबाद ले आया।

 

यहां पहुंचकर पहली बार उसे पति का नाम शेरा पता चला जिसकी उम्र 38 साल थी। यहां सीमा से उसके पति ने जबरन संबंध बनाए। 11 मार्च की शाम आरोपी, नाबालिग पत्नी को वसंत कुंज एरिया स्थित एक फॉर्म हाउस पर ले गया। यहां उसके साथ फिर से जबरन संबंध बनाए गए। शेरा इसी फॉर्म हाउस पर काम करता था।

 

इसी फॉर्महाउस पर मौका मिलते ही लड़की ने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस लड़की के पास पहुंची और उसकी बात सुनी। फिर सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई।

 

सीमा के बयान के बाद पुलिस ने किडनैपिंग, रेप, पॉक्सो एक्ट व चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सीमा के कोर्ट में भी सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जा चुके हैं। उसे एक शेल्टर होम में रखा गया है। पुलिस अब लड़की के पिता और चाचा की तलाश कर रही है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending