Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्टर का 39 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का मंगलवार को 39 साल की उम्र में निधन हो गया। गंभीर हालत उन्हें सिकंदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टल पर रखा गया था। वेणु काफी समय से किडनी और लिवर की समस्या से जूझ रहे थे।

स्थानीय टीवी चैनल स्टार मां के मुताबिक वेणु ने आज दोपहर 12.20 पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार और डॉक्टर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 17 सितंबर को बीमारी की वजह से अस्पताल ले जाया गया था। जांच बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी थी, लेकिन मंगलवार को अचानक दोबारा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनका लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात कह रहे थे लेकिन उससे पहले उनका निधन हो गया।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending