Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ELECTION RESULT : भाजपा ने 4 सीटें जीतीं

Published

on

Loading

शिमला | हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68 में से 36 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। भाजपा ने सात सीटों के घोषित परिणामों में से चार सीटें जीत ली हैं। मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने केवल एक सीट जीती जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (भाकपा) और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती। भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने मंडी जिले के बाल्ह से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को बड़े अंतर से हराकर पार्टी का खाता खोला। पार्टी के इंदर सिंह गांधी ने यह सीट जीती।

इसी तरह भाजपा के रवींद्र धीमन ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक यदविंदर गोमा को जयसिंहपुर सीट से हराया। भाजपा के किशोरी लाल ने एनी सीट से कांग्रेस के बंसीलाल को हराया। भाजपा के मौजूदा विधायक सुरेश भारद्वाज ने शिमला सीट से कांग्रेस के हरभजन भज्जी को हराया। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों रवीन्द्र रवि और विप्लव ठाकुर को देहरा से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा के विजय ज्योति सेन को हराकर जीत दर्ज की। दोनों शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। भाकपा के राकेश सिंघा ने ठियोग से भाजपा के अपने निकट प्रतिद्वंद्वी राकेश वर्मा को हराया।

राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 20 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि भाजपा 40 और अन्य सीटों पर छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा को हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने आईएएनएस को बताया, “हमने आधा रास्ता पार कर लिया है, जिससे स्पष्ट है कि हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं।” हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अर्की) और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण) सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना सीट से पीछे चल रहे है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल जो पहले दौर में सुजानपुर सीट से पीछे चल रहे थे अब अपने विरोधी कांग्रेस के राजिंदर राणा से आगे निकल गए है। आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending