Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिमाचल: बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हारे, कांग्रेस कैंडिडेट ने दी मात

Published

on

Loading

मंडी। हिमाचल प्रदेश चुनावों में भाजपा को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक 43 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे दिख रहे हैं जबकि कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि बड़ी खबर ये आ रही है कि राज्य की चर्चित सीटों में शुमार सुजानपुर सीट से भाजपा के सीएम कैंडीडेट प्रेमकुमार धूमल कांटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस ले राजिंदर राणा से चुनाव हार गए हैं।

बीजेपी ने दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल को इस सीट से मैदान में उतारा था। बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि सुजानपुर सीट भाजपा के लिए हमेशा मुश्किल रही। पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा आरहे थे कि इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में बीजेपी 68 में से 44 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। वहीँ, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया, “हमने आधा रास्ता पार कर लिया है, जिससे स्पष्ट है कि हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं।”

हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अर्की) और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण) सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना से और मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।

राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending