Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल ने स्वीकार किया कराची साहित्य समारोह का आमंत्रण

Published

on

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कराची साहित्य समारोह 2017 का आमंत्रण, कराची साहित्य समारोह की संस्थापक अमीना सईद

Loading

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कराची साहित्य समारोह 2017 का आमंत्रण, कराची साहित्य समारोह की संस्थापक अमीना सईद

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कराची साहित्य महोत्सव 2017 में शिरकत करने के आमंत्रण को शनिवार को स्वीकार कर लिया। राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में ‘द कोएलिशन कॉफ्रेंस’ कार्यक्रम के दौरान कराची साहित्य समारोह की संस्थापक अमीना सईद ने केजरीवाल को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसका उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। सईद ने बाद में कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, पाकिस्तान व ब्रिटिश काउंसिल द्वारा संयुक्त तौर पर आयोजित केएलएफ-2017 में शामिल होने के लिए वह एक आधिकारिक आमंत्रण भी भेजेंगीं। इससे पहले, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इस साल पांच फरवरी को कराची साहित्य समारोह में शिरकत करने वाले थे, लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्हें पाकिस्तान ने वीजा देने से इनकार कर दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending