Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल ने केंद्र से फिर की पाकिस्तान को बेनकाब करने की अपील

Published

on

केजरीवाल

Loading

केजरीवालनई दिल्ल| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया और सर्जिकल स्ट्राइक्स पर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को प्रकाश में लाने के लिए मीडिया की तारीफ की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैं बहुत खुश हूं कि कुछ मीडिया ने पाकिस्तान के झूठे प्रचार को उजागर किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं भारत सरकार से इसी तरह पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब करने का आग्रह करता हूं।’

उन्होंने एक समाचार चैनल की रिपोर्ट का जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के एक अधिकारी ने सर्जिकल स्ट्राइक्स की बात स्वीकार की है। केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में पाकिस्तान के दुष्प्रचार का पदार्फाश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था, जो भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक्स किए जाने से इनकार करता आ रहा है।

कई मुद्दों पर मतभेद के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री के सख्त रुख पर उनका समर्थन किया है। केजरीवाल को अपने सोमवार के वीडियो संदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल नियंत्रण रेखा के पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending