Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गांधी परिवार के पास मोदी के कुछ राज हैं : केजरीवाल

Published

on

गांधी परिवार, मोदी के कुछ राज, अरविंद केजरीवाल

Loading

गांधी परिवार, मोदी के कुछ राज, अरविंद केजरीवालनई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गांधी परिवार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते। इससे पता चलता है कि गांधी परिवार मोदी के कुछ राज जानते हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “गांधी परिवार के पास मोदी जी के कुछ राज हैं। इसलिए मोदी जी कभी गांधी परिवार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते।” इससे पहले, केजरीवाल ने अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साठगांठ का आरोप लगा चुके हैं।

गौरतलब है कि ये हेलीकॉप्टर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासनकाल में खरीदे गए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती भी दी।केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि पिछले महीने अगस्तावेस्टलैंड सौदे पर इटली की अदालत के फैसले में सोनिया गांधी का नाम आने की वजह से वह निशाने पर हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending