Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका और रणवीर की शादी की खबरों के बीच आई ये चौंकाने वाली बात, जानकर भूल जाएंगे वेडिंग डेट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में हर जगह बस यही खबरें सुनने को मिल रही हैं कि दीपिका और रणवीर 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी भारत में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर होगी। सूत्रों के मुताबिक दोनों इटली में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

लेकिन इन खबरों के बीच अब एक दोनों की शादी से जुड़ा नया अप्डेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद दोनों मुंबई में रिशेप्शन देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे को पिछले 6 सालों से डेट कर रहे थे। फिल्म रामलीला के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending