Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस का बढ़ा कहर, लगातार दूसरे दिन आए 16 हजार से ज्यादा मामले

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 16,488 नए केस दर्ज किए गए हैं।

वहीं इस वायरस से 113 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।

फ़िलहाल दिल्ली में भी कोरोना के एक्टिव मरीज़ो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, 12771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 1,10,79,979 मामले सामने आए हैं।

जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 1,07,63,451 हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में अब भी कोरोना के 1,59,590 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से बचाव के लिए 1,42,42,547 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending