Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रभावी जलवायु कार्रवाई में नई गति लाएगा COP28: UAE के अखबार को पीएम मोदी ने दिया इंटरव्यू

Published

on

PM Modi in UAE COP28

Loading

दुबई। COP28 (28th United Nations Climate Change conference) में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक अखबार को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, ‘भारत को उम्मीद है कि संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में आयोजित COP28 प्रभावी जलवायु कार्रवाई में नई गति लाएगा।

पीएम मोदी ने कहा भारत और UAE हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने के लिए एक साथ खड़े हैं। हम जलवायु कार्रवाई पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाने और उस पर अमल करने के अपने संयुक्त प्रयासों में दृढ़ हैं।

विकासशील देशों की वजह से नहीं उत्पन्न हुई समस्या

जलवायु फाइनेंस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जानना बहुत जरूरी है कि विकासशील देशों की वजह से समस्या उत्पन्न नहीं हुई है और न ही उनकी वजह से यह इतनी बड़ी हुई है। फिर भी विकासशील देश इसके समाधान का हिस्सा बनना चाहते हैं।

हालांकि, वे आवश्यक वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी तक पहुंच के बिना इसमें योगदान नहीं दे सकते। इसलिए मैं जरूरी जलवायु वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग की पुरजोर वकालत करता हूं।

ग्लोबल साउथ पर भी बोले

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जलवायु कार्रवाई समानता, जलवायु न्याय,  साझा दायित्व और साझा क्षमताओं पर आधारित होने चाहिए। इन सिद्धांतों का पालन कर हम एक स्थायी भविष्य की ओर एक रास्ता बना सकते हैं, जो किसी को भी पीछे नहीं छोड़ता है।

हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्लोबल साउथ की विकास प्राथमिकताओं से समझौता न किया जाए। मुझे खुशी है कि हाल ही में नई दिल्ली जी20 के दौरान शिखर सम्मेलन में इसको उचित रूप से संबोधित किया गया है। इसमें वैश्विक स्तर पर सभी स्रोतों से निवेश और जलवायु वित्त को अरबों से खरबों डॉलर तक तेजी से और बड़े पैमाने पर बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

COP28 की मेजबानी पर कही यह बात

उन्होंने कहा कि COP28 में हमें जलवायु वित्त पर नए सामूहिक मात्रात्मक लक्ष्य (एनसीक्यूजी) पर विश्वसनीय प्रगति की उम्मीद है। हमें खुशी है कि यूएई सीओपी28 की मेजबानी कर रहा है। मैं इस विशेष अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और लोगों को बधाई देता हूं। दोनों देश जलवायु परिवर्तन की गंभीर वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending