Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर बदले US के सुर, विदेश मंत्री ब्लिंकन बोले- भारत उठा रहा सही कदम

Published

on

New U.S. Secretary of State Antony Blinken holds first press briefing at the State Department in Washington

Loading

तेल अवीव। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित संलिप्तता के लिए पकड़े गए भारतीय नागरिक को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि मामले में भारत द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय है।

दरअसल, पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय का नाम आने पर भारत सरकार ने इसकी जांच करने की बात कही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए एक जांच पैनल भी गठित किया।

क्या बोले ब्लिंकन?

एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि मामले की जांच करने का भारत सरकार का निर्णय काफी अच्छा और उचित है और अमेरिका परिणाम देखने के लिए उत्सुक है। तेल अवीव में पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने पिछले हफ्तों में इस मामले को सीधे भारत सरकार के सामने उठाया है और भारत की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

यह है मामला

अमेरिका के न्याय विभाग ने बुधवार को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की हत्या का साजिश रचने के आरोप में एक भारतीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है, उसका नाम निखिल गुप्ता उर्फ निक है।

हालांकि न्याय विभाग ने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है, जिसकी हत्या की साजिश रची  गई थी लेकिन अमेरिकी मीडिया ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश रची गई थी।

कौन है निखिल गुप्ता

अमेरिका के न्याय विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है, जिसे बीती 30 जून को चेक रिपब्लिक की सरकार ने पकड़ा था। अब चेक रिपब्लिक से निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending