Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में जिप्सम खदान ढही, 11 को बाहर निकाला

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन में शुक्रवार को जिप्सम खदान के ढहने से अंदर फंसे 29 खदानकर्मियों में से 11 को शनिवार सुबह सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 

बचावकर्मी ने बताया कि बचावकर्मियों ने शनिवार सुबह कड़ी मेहनत के बाद खदान में फंसे एक खदानकर्मी को बाहर निकाला। इस खदानकर्मी का पैर बोल्डर के नीचे दबा हुआ था।

चीन की पिंगई काउंटी की जिप्सम खदान में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7.56 बजे खदान ढह गई। इसमें कम से कम 29 लोग काम कर रहे थे।

बचाव दल के विशेषज्ञों ने कहा कि बचावकर्मियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फंसे 18 खदानकर्मियों का पता लगा लिया। हालांकि सुरंग के लगातार ढहने और चट्टानों के गिरने से बचाव कार्यो में बाधा आ रही है।

हालांकि, अभी तक खदान के ढहने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

चीन भूकंप नेटवर्क्‍स केंद्र के आधिकारी माइक्रोब्लॉग के मुताबिक, पिंगई काउंटी में रिक्टर पैमाने पर चार तीव्रता के भूकंप की वजह से खदान ढही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending