Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

किसान दिवस पर बिलारी में जाटों को साधेंगे CM योगी, मुरादाबाद की छह सीटों पर पर है नजर  

Published

on

CM Yogi will appeal to Jats in Bilari on Farmers Day

Loading

बिलारी (मुरादाबाद)। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में भाजपा गठबंधन ने प्रदेश की 80 में 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें भी शामिल थीं। लेकिन 2019 के चुनाव में भाजपा गठबंधन की सीटें घटकर 64 हो गई। भाजपा को 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

सपा के गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिली थी। सपा-बसपा गठबंधन ने छह सीटें जीतकर कब्जा किया था। दोनों दलों ने तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मंडल की 27 में 17 सीटें हार गई थी।

सियासी उतार चढ़ाव और इंडिया गठबंधन को देखते भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडल में 2014 के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। इसके लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा ने पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को रिझाने के लिए करीब दो साल पहले मुरादाबाद से ताल्लुक रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

वहीं मुरादाबाद और आसपास के जिलों में यादव बिरादरी को देखते हुए करीब महीने भर पहले भाजपा ने सुभाष यदुवंश को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया है। सपा-रालोद गठबंधन को देखते हुए भाजपा जाट मतदाताओं को साधने में लगी है। इसके लिए भाजपा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण और किसान सम्मेलन के सहारे सपा के गढ़ में रालोद को घेरने की तैयारी में है।

23 दिसंबर को किसान दिवस पर बिलारी में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम और किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन के बहाने वह सियासी तीर चलाएंगे। फिलहाल अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से सपा और रालोद ने दूरी बना रखी है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद मंडल की सीटों के परिणाम

लोकसभा क्षेत्र विजयी दल पराजित दल जीत का अंतर

मुरादाबाद सपा-6,49,538 भाजपा-5,51,416 98,122

अमरोहा बसपा-6,01,082 भाजपा-5,37,834 63,248

रामपुर सपा-5,59,177 भाजपा-4,49,180 1,09,997

संभल सपा-6,58,006 भाजपा-4,83,180 1,74,826

बिजनौर बसपा-5,56,556 भाजपा-4,86,362 69,941

नगीना बसपा-5,68,378 भाजपा-4,01,546 1,66,832

किसी लोकसभा क्षेत्र में कितने जाट मतदाता

लोकसभा क्षेत्र– जाट मतदाता

मुरादाबाद 1 लाख

अमरोहा 2 लाख

संभल 1.25 लाख

रामपुर 1.25 लाख

बिजनौर 3 लाख

नगीना 1.25 लाख

नोट : आंकड़े अनुमानित है। रामपुर में जाटों में सिख जाट भी शामिल हैं।

बिलारी में दो साल पहले हुआ था प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

बिलारी में दो साल पहले अखिल उप्र जाट महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन में प्रदेशभर के जाट समुदाय के लोगों ने शिरकत किया था। इसमें गांव ढकिया नरू के रहने वाले जितेंद्र सिंह को महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था।

पहले बिलारी-मुरादाबाद मार्ग पर तलाशी गई थी भूमि

पहले बिलारी-मुरादाबाद और बिलारी-सिरसी मुख्य सड़क मार्ग पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि तलाशी गई थी। यहां उपयुक्त भूमि न मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष के गांव के पास ही चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा बनवाई गई। प्रतिमा स्थल परिसर में ही जाट भवन, वृद्ध आश्रम और ऑडिटोरियम भी होगा।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending