नेशनल
आज का समाजवाद एक बहुरूपिया ब्रांड बन चुका है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें केवल चार्वाक के इस सिद्धांत पर विश्वास रखती थीं,’यावत् जीवेत् सुखं जीवेत् ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत्।’ इनका बस यह भाव होता था कि ‘जब तक जियो, सुख से जियो, ऋण लो और घी पियो’। हालांकि मात्र चार वर्षों में उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इंतजार करिए, वर्ष 2022 के बाद जब हम पांच वर्षों के लिए फिर आएंगे न, उत्तर प्रदेश, देश की पहले नंबर की इकोनॉमी बनेगी।
सीएम योगी ने कहा, ‘मैं जब मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठने लगा तो शास्त्री भवन की दुर्गति को देखकर मैंने पूछा कि यहां पूर्व मुख्यमंत्री जी आते थे या नहीं, तो वहां किसी ने बताया कि कभी-कभी आते थे। यदि, मुख्यमंत्री साल में एक-दो बार ही कार्यालय आएंगे तो प्रदेश का बेड़ा गर्क तो होना ही था और वही हुआ भी। शासन के कुछ चेहरे बदले हैं, तंत्र वही है। सोर्स ऑफ इनकम भी वही हैं। हमने केवल कार्यपद्धति बदली है। लोगों के मन में एक विश्वास उत्पन्न किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार के पास, प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वकल्याणकारी तथा विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला दृष्टिकोण नहीं था।’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था कि समाजवादी को संतति और संपत्ति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। आज का समाजवाद, एक बहुरूपिया ब्रांड बन चुका है, ‘जातिवादी समाजवाद’ हो गया है, ‘पारिवारिक समाजवाद’ हो गया है।
नेशनल
पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, आज रात 8 बजे मंत्रियों-अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बीते कई दिनों से देश में 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब तेजी से बढ़ने लगा है।
इस बीच पीएम मोदी आज रात 8 बजे एक बैठक करने वाले हैं। इसमें मंत्रियों व अधिकारियों से वे चर्चा करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटों में 1,300 से अधिक मौतों की बात भी सामने आई है। पिछले 24 घंटों में, देश में 1,341 COVID से संबंधित मौतें हुईं हैं। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई।
पिछले कुछ हफ्तों में,कई राज्यों ने अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और कोविड-19 टीकों की कमी की बात कही है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर एक हाई लेवल बैठक भी की, जिसमें राज्यों के साथ तालमेल बिठाने के आदेश दिए।
-
मनोरंजन2 weeks ago
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
अभी चेक करें अपने किचन में रखे गैस सिलेंडर का कोड, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
-
IPL 20212 weeks ago
IPL की शुरुआत से पहले दिल्ली को एक और झटका, अक्षर पटेल को हुआ कोरोना
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
बांग्लादेश में कोरोना का कहर, 7 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
जॉर्डन के शाही परिवार में छिड़ी जंग, किंग अब्दुल्ला ने अपने ही भाई को किया कैद
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
खेल-कूद2 weeks ago
आईपीएल के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं धोनी, देखें वीडियो
-
ऑफ़बीट11 hours ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज