Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ताजमहल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, तलाशी के बाद गलत निकली खबर

Published

on

Loading

आगरा। गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में आए फोन से हड़कंप मच गया। किसी ने फोन करके पुलिस को सूचना दी कि ताजमहल में बम रखा हुआ है। बम की सूचना मिलने पर ताजमहल परिसर के अंदर एक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 9.30 बजे तक सीआईएसएफ ने ताजमहल परिसर को सैलानियों से खाली करा लिया। बताया जा रहा है कि लगभग एक हजार सैलानियों को ताजमहल परिसर से बाहर निकाला गया।

मगर तलाशी के दौरान कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान हो गई है। फिरोजाबाद के युवक ने कॉल किया था। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरआसल, सुबह लगभग साढ़े सात बजे 112 नंबर पर किसी व्यक्ति ने ताजमहल में बम होने की सूचना दी। इस पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के होश उड़ गए। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से बीडीएस की मदद से सैलानियों को सूचना दिए बिना ही परिसर में जांच करनी शुरू कर दी। सैलानियों की समज में ही नहीं आ रहा था कि इतनी पुलिस आखिर ताजमहल के अंदर क्या जांच कर रही है। वहीं, डीएम प्रभु एन सिंह के निर्देश पर ताजमहल खाली कराया गया।

उत्तर प्रदेश

आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, यहां करें चेक

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड आज दोपहर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

इसके अलावा छात्र upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending