Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली के नमूने यहां आकर पूछते हैं कि बताएं आपने क्या-क्या किया: योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी अक्रामक नजर आए। उन्होंने अपने बयान पर विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया। सपा-कांग्रेस के साथ-साथ उन्होंने प्रदेश की राजनीति में एंट्री करने की कवायद में लगे आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर इशारों में निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया? अब हम उन्हें क्या बताएं हमने क्या-क्या किया। ये दिल्ली की सत्ता में बैठे घिनौने चेहरे हैं, जो कि यूपी की बात करते है, लेकिन दिल्ली में क्या हालत कर दी, उस पर बात नहीं करते। उन्होंने आंकड़े के साथ कोरोना पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

सीएम ने बताया कि यूपी में प्रति 10 लाख पर संक्रमण के मामले 744 हैं वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख पर संक्रमण के 7880 केस हैं। सीएम ने बताया कि यूपी में हर 10 लाख पर 12 लोगों की मौत हुई है, वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 274 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने मृत्यु दर भी बताते हुए कहा कि दिल्ली मृत्यु दर जहां 2.7 है वहीं यूपी बड़ा प्रदेश होने के बावजूद यहां मृत्यु दर 1.6 है। उन्होंने पॉजिटिव केसेज की दर भी बताई और कहा कि यूपी में ये दर 4.1 है, जबकि दिल्ली में 11.5 है।

नेशनल

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

दिल्ली में शराब नीति घोटाले से उपजे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। केजरीवाल पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कह चुके हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हर लोकतंत्र में जरूरी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के समय उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है।

केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कहा कि जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया गया और जिस समय लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया, जब आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इससे साफ है कि एजेंसी बिना किसी कारण के जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही हैं। चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।

तिहाड़ जेल जाने के बाद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जेल प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। उनका दावा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं दे रहा है, जबकि वह लंबे समय से शुगर के मरीज हैं।

 

Continue Reading

Trending