Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सबसे ऊंची चोटी फतह करने को तैयार विकलांग चीनी पर्वतारोही

Published

on

सबसे ऊंची चोटी फतह करने को तैयार विकलांग चीनी पर्वतारोही

Loading

सबसे ऊंची चोटी फतह करने को तैयार विकलांग चीनी पर्वतारोही

बीजिंग। चीन के 65 वर्षीय विकलांग पर्वतारोही अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए एक बार फिर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कोमोलंगमा पर चढ़ाई करने जा रहे हैं। 

जिया बुधवार को 7,000 मीटर की हजार ऊंचाई पर स्थित हिमालयी कैंप पर पहुंच गए। उम्मीद जताई गई है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो वह गुरुवार को 8848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कोमोलंगमा की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच जाएंगे।

जिया चीन की राष्ट्रीय टीम के पूर्व पर्वतारोही हैं। 41 साल पहले जिया जब इस चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे तो शीतदंश के कारण अपने दोनों पैरों को खो दिया था। वह अपनी मंजिल से मात्र 280 मीटर दूर थे।

इस हादसे के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण जारी रखा। उन्होंने 1997 में कैंसर को भी मात दी।

2014 में उन्होंने एक बार फिर प्रयास किया लेकिन हिमस्खलन के कारण वह असफल हो गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending