Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन का अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियांगोंग- 1’ प्रशांत महासागर में गिरकर हुआ नष्ट

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन का प्रोटोटाइप स्पेस स्टेशन तियांगोंग-1 आज सोमवार को प्रशांत महासागर में गिर कर नष्ट हो गया। चीनी आतरिक्ष यान ने आज सुबह 5.45 बजे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इसकी पुष्टि की है।

अमेरिकी सेना ने भी संयुक्त फोर्स स्पेस कंटेंट कमांड (जेएफएससीसी) के हवाले से एक बयान में इसकी पुष्टि की है। चीन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत आंतरिक्ष में तियांगोंग -1 (स्वर्गीय महल 1) को 2023 तक के लिए स्थापित किया गया था।

तियांगोंग -1 की लंबाई 34 फीट है। इस आंतरिक्ष स्टेशन को 2013 में ही निष्क्रिय कर दिया गया था। लेकिन इसके बार-बार विस्तार के कारण इतने समय तक यब आंतरिक्ष में रहा। ज्ञात हो कि तियांगोंग-1 एक अंतरिक्ष प्रयोगशाला है जिसे सितंबर 2011 में प्रक्षेपित किया गया था।

लैब ने जून 2013 में अपना मिशन पूरा कर लिया था। रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की प्रतिस्पर्धा में चीन द्वारा अपने अंतरिक्ष स्टेशन को 2022 तक अंतिम रूप देने की योजना है। रूसी स्पेस स्टेशन फिलहाल कक्षा में है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending