Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में नदियां उफान पर, कटाव से बढ़ी चिंता

Published

on

बिहार में नदियां उफान पर, कटाव से बढ़ी चिंता

Loading

बिहार में नदियां उफान पर, कटाव से बढ़ी चिंतापटना| बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई प्रमुख नदियां विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल और अररिया के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि गोपलगंज और मधेपुरा में कटाव तेज होने के कारण लोगों में भय है।

पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वीरपुर बैराज में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।

नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि सुबह आठ बजे वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 1.82 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि वाल्मीकीनगर बैराज में गंडक का जलस्तर 1.69 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया।

इसी तरह इंद्रपुरी बैराज के पास सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि बागमती नदी डूबाधार, ढेंग, सोनाखान, महानंदा ढेंगराघाट व झावा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कमला बलान नदी झंझारपुर में खतरे के निशान के ऊपर है।

इधर, मधुबनी के घोघरडीहा प्रखंड के दर्जन भर गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। घोघरडीहा-हटनी पथ पर डायवर्सन पर पानी चढ़ने से वाहनों की आवाजाही ठप्प है।

कटिहार के अमदाबाद, बरारी, मनिहारी और कुरसेला प्रखंड में बाढ़ से 50 हजार लोग आंशिक और पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं। बरारी में कटाव से कई घर गंगा में समा गए और दर्जनों मवेशी बह गए।

सुपौल जिले के छह प्रखंड की कोसी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। गोपालगंज में गंडक नदी का कटाव जारी है। सदर प्रखंड के कटघरवा में गंडक नदी के कटाव के भय से लोग पलायन कर रहे हैं। इस जिले में 50 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

वहीं जलसंसाधन विभाग ने सभी तटबंधों को सुरक्षित रहने का दावा किया है।

विभाग के मुताबिक, अभियंताओं की टीम तटबंधों की लगातार निगरानी कर रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending