Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : पुलिस हिरासत से फरार जद (यू) विधायक के पति गिरफ्तार

Published

on

Loading

पूर्णिया| बिहार में पूर्णिया जिले के एक पुलिस थाने से फरार जनता दल (युनाइटेड) के विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि मंडल को भागलपुर जिले के परबता थाना क्षेत्र में एक मुखिया के घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मंडल के अलावा तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या के एक मामले में गवाह सोनिया देवी को धमकी देने के आरोप में मंडल को उनके समर्थकों सहित रविवार को गिरफ्तार किया गया था। मंडल की गिरफ्तारी की सूचना के बाद उनके समर्थक मरंगा थाना पहुंच कर हंगामा करने लगे और उसे थाने से छुड़ा कर ले गए थे।

मंडल को मरंगा थाने से भगाने का आरोप जद (यू) की विधायक बीमा भारती और पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा पर लगाया गया।

इस मामले में मरंगा थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में अकबरपुर में चंचल पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बीमा भारती, अवधेश मंडल सहित कई अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था। इस हत्या मामले में चंचल पासवान के पुत्र विजय पासवान और सोनिया देवी चश्मदीद गवाह हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending