Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में 2 हथगोलों के साथ नक्सली गिरफ्तार

Published

on

बिहार में 2 हथगोलों के साथ नक्सली गिरफ्तार

Loading

बिहार में 2 हथगोलों के साथ नक्सली गिरफ्तार

भोजपुर| बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने यात्री बस से एक नक्सली को दो हथगोलों के साथ गिरफ्तार किया है। उदवंतनगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली जयराम कहार हथियार और हथगोले लेकर यात्री बस से कहीं जा रहा है।

इसके बाद बुधवार देर शाम आने-जाने वाले यात्री बसों की जांच की गई। जांच अभियान क्रम में एक बस से जयराम को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से दो हथगोले और ए.के. 47 की सात गोलियां बरामद हुईं।

वहीं गिरफ्तार हुए नक्सली से पूछताछ के आधार पर कई जगह छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जयराम पर जिले के सहार थाना में तीन हत्या समेत कई नक्सली कांडों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार नक्सली रोहतास जिले के कछवा गांव का रहने वाला है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending