Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में डकैती के दौरान महिला की हत्या, 4 घायल

Published

on

बिहार में डकैती के दौरान महिला की हत्या, 4 घायल

Loading

बिहार में डकैती के दौरान महिला की हत्या, 4 घायल

सासाराम| बिहार में रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात डकैतों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली तथा विरोध करने पर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हुए।

पुलिस के अनुसार, निरंजनपुर गांव निवासी किसान गुलाबचंद गौड़ के घर कुछ चार-पांच हथियारबंद डकैतों ने प्रवेश किया और लूटपाट की।

लूटपाट का विरोध करने की कोशिश कर रहीं गौड़ की पत्नी रीण गौड़ (45) पर डकैतों ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान डकैतों ने गौड़ और उनके दो बेटों तथा बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इस बीच, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डकैतों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना का विरोध करने वाले ग्रामीणों मे शुक्रवार को डाकघर के समीप सड़क जाम कर दिया।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सारण जिले के सोनपुर में डकैतों ने लूटपाट के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी थी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending