Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : शिवपाल के बेटे की शादी में पहुंची नामचीन हस्तियां

Published

on

उप्र : शिवपाल के बेटे की शादी में पहुंची नामचीन हस्तियां

Loading

उप्र : शिवपाल के बेटे की शादी में पहुंची नामचीन हस्तियां

सैफई (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे बारात धूमधाम से निकली। इसमें शरीक होने के लिए कई नामचीन हस्तियां सैफई पहुंची हैं। इनमें कई पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। शादी में शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सपा के पूर्व नेता अमर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, जया बच्चन, जयाप्रदा, आचार्य प्रमोद कृष्णन सहित कई मशहूर हस्तियां नजर आईं।

शिवपाल ने कहा कि यहां सभी लोग मन से आए हैं।

कृष्णन ने चुटकी लेते हुए कहा, “सभी मन से तो आएं हैं, लेकिन मन की बात न करें, क्योंकि इस पर सिर्फ प्रधानमंत्री का हक है।”

आदित्य की शादी राजलक्ष्मी से हो रही हैं। राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपुताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव तीन बार विधायक रह चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना हैं। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह एक दौर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबियों में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि 17 फरवरी को दोनों की सगाई हुई थी। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 13 मार्च को उनका रिसेप्शन होगा।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending