Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी का बड़ा संकेत, अध्यक्ष बने तो गहलोत को छोड़ना होगा सीएम पद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव और उम्मीदवारी की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है यह बयान अशोक गहलोत को लेकर है। राहुल ने इशारा किया है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा।

केरल में राहुल गांधी ने ‘वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन करते हुए कहा हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद हैं।

चर्चा यह भी है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक दिन पहले ही वह सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उनसे सवाल किया गया था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे और सचिन पायलट को मौका देंगे? इस पर बात को टालते हुए गहलोत ने कहा था कि वह तो सभी पद छोड़ने को तैयार हैं। पद छोड़ना है या नहीं इसका फैसला केवल पार्टी और लोग ही करेंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी किसी से छिपी नहीं है। 2020 में तो ऐसा लग रहा था कि सचिन पायलट के विद्रोह की वजह से सरकार ही गिर जाएगी लेकिन फिर स्थितियां संभल गईं। वहीं इसी साल उदयपुर में कांग्रेस ने तीन दिन का शिविर आयोजित किया था जिसमें ‘वन मैन वन पोस्ट’ के नियम का पालन करने की बात हुई थी।

अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन?

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर और अशोक गहलोत के अलावा दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। थरूर और गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है। वहीं, दिग्विजय सिंह का कहना है कि आखिर उन्हें इस रेस से बाहर क्यों रखा जा रहा है?

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending