Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का MMS हुआ लीक, बॉयफ्रेंड संग रंगरलियां मनाती दिखी गायिका

Published

on

Loading

सोशल मीडिया पर अक्सर कई मशहूर सिलेब्रिटीज के इंटिमेट वीडियो क्लिप्स लीक होकर वायरल होते रहते हैं। कुछ समय पहले भोजपुरी ऐक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का MMS सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। अब ऐसा ही एक वीडियो भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज का सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने बॉयफ्रेंड संग रंगरलियां मना रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई प्लैटफॉर्म्स पर इसे शेयर किया जा रहा है।

शिल्पी राज का यह वीडियो लीक होने के बाद लोग इसे सर्च कर रहे हैं। इस वीडियो में शिल्पी अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंटिमेट होती नजर आ रही हैं। शिल्पी के साथ दिख रहे इस पुरुष को विजय चौहान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिल्पी और विजय पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि आज की खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है। अपने सुपरहिट भोजपुरी गानों के लिए मशहूर शिल्पी इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं।

बता दें कि इससे पहले भोजपुरी ऐक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का भी एक वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो में त्रिशा एक पुरुष के साथ अंतरंग नजर आ रही थीं। त्रिशा ने बाद में माना था कि यह वीडियो उन्हीं का है लेकिन किसी ने गलत इरादे से इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उस वीडियो के लीक होने के बाद त्रिशा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं। भोजपुरी से पहले कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज के इंटिमेट वीडियो भी लीक हो चुके हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending