Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भैयाजी जोशी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा : पुनिया

Published

on

भैयाजी जोशी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा : पुनिया

Loading

भैयाजी जोशी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा : पुनिया

लखनऊ/बाराबंकी| कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद पी.एल. पुनिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरसंघचालक भैयाजी जोशी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि ‘जन-गण-मन’ गाने से देशप्रेम का भाव पैदा नहीं होता, ऐसा कहकर जोशी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। ऐसा बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अनूसुचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष पी.एल. पुनिया ने सोमवार को बाराबंकी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, “भैयाजी जोशी भगवाध्वज की आड़ में राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।”

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, “भैयाजी जोशी एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं। उनका यह कहना कि जन-गण-मन गाने से लोगों के मन में देशप्रेम का भाव जागृत नहीं होता है, जबकि वंदे मातरम से मन में ऐसा भाव जागृत होता है। ऐसे ही जोशी ने कहा था कि भगवाध्वज, राष्ट्रीय ध्वज से कम नहीं है। यह देशद्रोह वाला बयान नहीं है तो क्या है?”

उन्होंने कहा, “वन्दे मातरम गाने से किसी को कोई मना नहीं कर रहा है, लेकिन इसकी आड़ में राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज को अपमानित करने की छूट नहीं दी जा सकती। यह सीधे तौर पर राष्ट्रध्वज का अपमान है, जिसकी शान में ‘जन-गण-मन’ गाया जाता है।”

नेशनल

अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस और 16 अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading

मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस और 16 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुंबई बीजेपी के पदाधिकारी प्रतीक करपे ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शाह का फर्जी वीडियो आरोपी व्यक्तियों द्वारा उन्हें बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से व्यापक रूप से साझा किया गया था। शिकायत के अनुसार, फर्जी वीडियो में शाह को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण अधिकारों में कटौती की घोषणा करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, करपे ने कहा कि मूल वीडियो, जहां से यह फर्जी वीडियो बनाया गया है, उसमें पूरी तरह से अलग शब्द और अर्थ हैं।

आरोपी व्यक्तियों ने भाषण का डीप फेक वीडियो बनाया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत डीप फेक वीडियो को हटाना चाहिए और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए, जिन्होंने इसे विभिन्न जातियों में व्यवधान, दुश्मनी और नफरत पैदा करने के इरादे से साझा किया।

 

Continue Reading

Trending