Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

होली के बाद इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, 19 मार्च से पहले निपटा लें सारे काम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 21 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी, लेकिन अगर होली से पहले आपको बैंक में कोई काम है तो उसे 19 मार्च से पहले निपटा लें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि होली के बाद बैंक सीधे 24 मार्च को खुलेंगे। आपको बता दें कि बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

पूरे देश में बैंक सिर्फ राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ही बंद रहते हैं। आइए जानते हैं होली पर किस दिन किस राज्य में बैंक हॉलिडे रहने वाला है।

20 मार्च (बुधवार) को होली के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में छुट्टी रहेगी। 21 मार्च गुरुवार के दिन अधिकतर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इस दिन रंग खेला जाता है। 22 मार्च शुक्रवार को बिहार डे है, इस कारण बिहार में इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 23 मार्च को चौथा शनिवार और 24 मार्च को रविवार है। इसलिए 21 से लेकर 24 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending