Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जब कपड़ो के लिए मनोहर पर्रिकर को गडकरी ने टोका, इस तरह कर दी थी बोलती बंद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया। वह 63 साल के थे। पर्रिकर लंबे समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे।

उनके निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पर्रिकर को उनकी सादगी और आखिरी वक्त जनता की सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन पर तमाम बीजेपी नेताओं सहित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पर्रिकर जी के जाने से पूरे देश और पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है।

पर्रिकर को याद करते हुए नितिन गडकरी भावुक हो गए और कहा कि वह केवल राजनीतिक नेता के रूप में नहीं थे। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब मुझे बीजेपी ने गोवा की जिम्मेदारी सौंपी तब मैंने मनोहर पर्रिकर, श्रीपद नाइक, संजीव देसाई और दिगम्बर कामत इन चारों लोगों की टीम में उनके साथ काम किया। मैंने उनकी जीवन की राजनीति की शुरुआत देखी है।

आईआईटी इंजीनियर होने बाद भी उनका व्यवहार बहुत ही साधारण था। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने कपड़े पहनने का ढंग नहीं बदला। अपना स्वभाव नहीं बदला।

और रक्षा मंत्री बनने के बाद भी वो वैसे ही रहे। जब मनोहर दिल्ली में आए तो मैंने उनसे कहा कि अपने कपड़े बदलो… यहां बहुत ठंड होती है, हाफ शर्ट में दिल्ली नहीं चलती। तो उन्होंने कहा मैं ऐसे ही रहूंगा।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending