Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया : हिंसा भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Published

on

ऑस्ट्रेलिया : हिंसा भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Loading

ऑस्ट्रेलिया : हिंसा भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार

मेलबॉर्न| ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न शहर में एक त्योहार के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार को कहा कि विक्टोरिया पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने दोनों लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार किया। वे सूडानी बहुल एपेक्स गिरोह से जुड़े हुए हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “ऐसा माना जा रहा है कि दोनों युवक एपेक्स गिरोह से जुड़े हुए हैं। उन पर हाल में हुई लूटपाट, कार चोरी और हथियारों के बल पर की गई डकैती में शामिल होने का आरोप है।”

मेलबॉर्न के फेडरेशन स्क्वायर में शनिवार को मूम्बा त्योहार के दौरान एपेक्स और आईलैंडर 23 गिरोह के करीब 150 सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके चलते वहां मौजूद लोग डरकर भाग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को लाठियों व मिर्ची स्प्रे के जरिए वहां से तितर-बितर किया, लेकिन दंगाइयों ने शहर के अन्य हिस्सों में उत्पात जारी रखा और तोड़फोड़ की।

एपेक्स गिरोह में सूडान, प्रशांत द्वीप, माओरी, अफगानी और मध्य पूर्व के युवक शामिल हैं, जबकि आईलैंडर 23 गैंग के सदस्य प्रशांतीय द्वीप से हैं।

दोनों गिरोह से केवल चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending