Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन का तिब्बत जल परियोजनाओं में भारी निवेश

Published

on

चीन का तिब्बत जल परियोजनाओं में भारी निवेश

Loading

चीन का तिब्बत जल परियोजनाओं में भारी निवेश

ल्हासा। चीन की सरकार ने बीते पांच साल के दौरान तिब्बत के जल संरक्षण बुनियादी ढांचे में 22.3 अरब युआन (लगभग 3.44 अरब डॉलर) का निवेश किया है। क्षेत्रीय जल संसाधन विभाग के मुताबिक, इस निवेश से लगभग 18 लाख किसानों और खानाबदोशों को लाभ मिला है। इससे दूरवर्ती क्षेत्रों में अनाज उत्पादन में स्थिरता आई है। साफ पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

साल 2011 से 2015 तक तिब्बत में पानी की आपूर्ति 70 करोड़ घन मीटर बढ़ी है। लगभग 100,000 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्रों में सुधार किया गया है।

इसके अलावा 7,73,000 ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों और मठ वासियों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त हुआ है। बिजली नहीं मिलने से बेहाल 2,70,000 लोगों को पनबिजली से मदद मिली है।

बीते पांच वर्षो के दौरान गर्मियों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश से निपटने के लिए 1,600 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में तटबंध बनाए गए हैं और 1,300 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में नदियों में सुधार किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending