नेशनल
इस देसी चीज को खा कर हो जाता था आसाराम जवान, आ जाता था नौजवानों जैसा जोश!
नई दिल्ली। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट से दोषी करार दिए गए आसाराम को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अब आसाराम को अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही गुजारनी पड़ेगी। आपको बता दें कि 31 अगस्त, 2013 को आसाराम की गिरफ्तारी हुई थी। जब आसाराम को आश्रम से पकड़ा तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आसाराम के आश्रम से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिली थी। उनमें से कुछ ऐसी चीजें थी जिसका सेवन आसाराम रोज किया करता था। इन चीजों में सफेद मूसली भी मिली थी जिसका उपयोग यह कथित बाबा किया करता था। इस औषधि का उपयोग आसाराम अपनी मर्दानगी को बनाए रखने के लिए किया करता था।
कोर्ट में ट्रायल के दौरान उसकी सेविका ने खुद इस बात का खुलासा किया था। बता दे की मूसली दो तरह की होती है। सफेद मुसली का उपयोग इन्फर्टिलिटी और स्पर्म की कमी को दूर करने के लिए किया जाता था।
आज भी आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका उपयोग किया जाता है। यह सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होती है। सफेद मूसली का प्रयोग शीघ्रपतन के इलाज के लिए किया जाता है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल1 hour ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात