Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

अरविंद केजरीवाल का आज से दो दिवसीय पंजाब दौरा, प्रदेशवासियों को देंगे 150 मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

Published

on

Loading

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी शनिवार को पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। वह जालंधर में स्पोर्टस कॉलेज से एक साथ प्रदेश में 150 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करेंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में सीएम भगवंत मान ने नकोदर में 283 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्ट की सौगात लोगों की दी थी। वहीं पंजाब पुलिस को 410 नई हाईटेक गाड़ियां भी सौंपी थीं।

सीएम भगवंत मान दोपहर 2:15 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ हेलीकॉप्टर से जालंधर सिटी आएंगे। चार बजे वह मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करेंगे। इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पांच बजे वह जालंधर से लुधियाना रवाना होंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। उधर, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर निगम के कर्मचारियों की शनिवार को छुट्टी रद्द कर दी गई है।

Continue Reading

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

Continue Reading

Trending