Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

पंजाब

पंजाब के सीएम भगवंत मान बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने बेटी को जन्म लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है।

इस बात की जानकारी खुद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी है।

पंजाब सीएम ने कहा कि हमें भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भगवंत मान ने 26 जनवरी को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी थी कि वे पिता बनने वाले है। उस समय उनकी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

भगवंत मान की दूसरी शादी गुरप्रीत कौर से हुई है, जिससे उनकी यह पहली संतान बेटी पैदा हुई है। मान ने दो साल पहले गुरप्रीत से शादी की। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अब अमेरिका में रहते हैं।

Continue Reading

Trending