Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अंगोला के चीनी महिला संघ ने स्थानीय अनाथ बच्चों के लिए कोष स्थापित की

Published

on

अंगोला के चीनी महिला संघ ने स्थानीय अनाथ बच्चों के लिए कोष स्थापित की

Loading

अंगोला के चीनी महिला संघ ने स्थानीय अनाथ बच्चों के लिए कोष स्थापित की

लुआंडा। अंगोला में चीनी महिला संघ ने स्थानीय अनाथ बच्चों के लिए एक कोष की स्थापना की है। इस कोष के लिए लगभग 100,000 डॉलर जुटाए गए हैं। संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिणी लुआंडा में एक पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में उपस्थित चीनी उद्यमियों ने कोष में 1.516 करोड़ क्वांजा (लगभग 100,000 डॉलर) दान किए।

संघ की महासचिव शुए झीमे ने कहा कि सामाजिक सहायता कार्यो के लिए इस कोष का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका संघ जरूरतमंद अनाथ बच्चों की मदद के लिए अंगोला सरकार और स्थानीय दान संगठनों के साथ मिलकर काम करेगा।

शुए ने अंगोला में चीनी समुदाय से अनाथ बच्चों की मदद में योगदान करने की अपील की है।

अंगोला में चीनी महिला संघ की स्थापना राजधानी लुआंडा में जून 2015 में की गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending