Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अंबानी के घर के बाहर लगा है दौलत खींचने वाला पौधा, लगाकर आप भी बन सकते हैं करोड़पति

Published

on

करोड़पति

Loading

कौन नहीं चाहता कि उसके पास बेशुमार दौलत हो। दौलत कमाने के लिए इंसान दिन रात मेहनत करता रहता है। लेकिन कुछ ही लोगों की मेहनत रंग लाती है और वह करोड़पति बन पाते हैं। करोड़पति बनने में इंसान की मेहनत का हाथ तो होता है लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिससे इंसान की किस्मत खुल जाती हैं।

करोड़पति

साभार इंटरनेट

आज हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप भी करोड़पति बन सकते हैं। आपने भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या सिर्फ मेहनत से ही अंबानी आज इतने अमीर बने हैं? जवाब है नहीं… मुकेश अंबानी के अमीर होने के पीछे उनकी किस्मत भी है जो उन्हें आज भारत का सबसे धनी व्यक्ति बनाए है।

करोड़पति

साभार इंटरनेट

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से आप पर पैसों की बारिश होने लगेगी। किस्मत आपके कदम चूमने लगेगी। आपके घर में कई तरह के पेड़ पौधे लगे होंगे लेकिन आज हम आपको जिस पौधे के बारे में बता रहे हैं अगर आप उस पौधे को लगा लेंगे तो आपका घर सुख-सुविधाओं से भर जाएगा। मुकेश के घर के बाहर यही पौधा लगा हुआ है।

करोड़पति

साभार इंटरनेट

आपके घर में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। आपने देखा होगा जिस भी घर में यह पौधा लगा होता है उस घर में किसी भी तरह की विपत्ति नहीं आती है और वह घर धन-धान्य संपत्ति से भरा रहता है। इस पौधे क्या नाम है मोरपंखी पौधा। आज हम आपको इस पौधे के बारे में कुछ विशेष बातें बताने वाले हैं।

जब भी आप अपने घर में यह पौधा लगाएं कभी भी अकेला ना लगाएं ,जोड़े में ही लगाएं। यह जब भी लगाएं तो अपने घर के मुख्य द्वार के आमने-सामने लगाएं यानी मुख्य द्वार के दोनों सिरों पर लगाएं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा इस तरह से लगे होते हो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और किसी भी तरह की विपत्ति कष्ट दुख पीड़ा नहीं आती है।

ऐसा देखा गया है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता उस घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि जिस घर में भी यह पौधे लगे होते हैं वहां आर्थिक तंगी कोसों दूर रहती है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending