Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुकेश अंबानी बदलने जा रहे हैं Big Bazaar का नाम, Reliance का ये है प्लान

Published

on

Loading

शॉपिंग के लिए बिग बाजार आउटलेट में जाते हैं तो आपको एक खास बदलाव देखने को मिल सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार आउटलेट के नाम बदल जाएंगे।

दरअसल, फ्यूचर ग्रुप के खुदरा कारोबार का अधिग्रहण रिलायंस रिटेल ने किया है। कंपनी फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार आउटलेट की जगह अपना नया रिटेल स्टोर ब्रांड स्मार्ट बाजार (Smart Bazaar) शुरू करने जा रही है। रिपोर्ट में दो अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल इकाई करीब 950 प्रॉपर्टी में अपनी खुद की स्टोर्स को खोलने पर काम कर रही है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रिलायंस रिटेल की इन जगहों पर कम से कम करीब 100 स्टोर्स खोलने की योजना है, जिनमें कुछ स्मार्ट बाजार स्टोर्स भी शामिल हैं। हालांकि, अब तक इस मामले में ना तो रिलायंस की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है और ना ही फ्यूचर ग्रुप ने कुछ कहा है।

हाल ही में भारत के खुदरा बाजार में अपना दबदबा कायम करने की कवायद में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को नोटिस भेजा है। ये नोटिस उन 950 स्टोर के उप-पट्टे (सब-लीज) समाप्त करने के लिए है, जिन्हें उसने पहले अपने अधिकार में लिया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending