Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी से मिलते रहते हैं अखिलेश, मुसलमानों के लिए बोलने से डरते हैं: राजभर

Published

on

Loading

लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा से बढ़ती दूरियों और सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात को लेकर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

उन्‍होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पीएम मोदी और सीएम योगी से मिलें, उन्‍हें फूल का गुलदस्‍ता दें तो ठीक है और हम मिलें तो गलत। वे मिलें तो वाह-वाह, हम मिलें तो कैरेक्‍टर ढीला, ये अब नहीं चलेगा। राजभर ने कहा अखिलेश यादव खुद सीएम योगी से चोरी-चोरी मिलते रहते हैं। जन्मदिन पर तोहफे देते हैं। मैं अगर मुख्यमंत्री और अमित शाह से मिल लिया तो इसमें क्या बुरा है?

उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति चुनाव में सपा ने न हमसे वोट मांगा न हमें बुलाया। हमें जहां से बुलाया गया, जिसने वोट मांगा उसे दिया है। सुभासपा का गठबंधन सपा से जारी है। अखिलेश यादव जब तक हमें नहीं कहते कि आप अपना देखें, हम अपना तब तक हम सपा के साथ ही रहेंगे।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव यदि गठबंधन से निकालते हैं तो इस बार बसपा से गठबंधन का प्रयास करेंगे। उन्‍होंने कहा कि तब मायावती जी से बात करेंगे।

मुख्‍तार के बेटे की मदद को तैयार

राजभर ने कहा कि मुख्‍तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्‍बास अंसारी के मुद्दे पर सीएम और एसीएस होम से बातचीत चल रही है। उन्‍होंने कहा कि हम अपने विधायक की मदद कर रहे हैं। गृहमंत्री से भी अब्‍बास के लिए बात की है।

मुसलमानों के लिए बोलने से डरते हैं अखिलेश

उन्‍होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए। वह मुसलमानों के मुद्दों पर बोलने से डरते हैं। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव ने किसी मुसलमान की मदद नहीं की है। 100 से ज़्यादा उदाहरण मेरे पास है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending