Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

ओमप्रकाश राजभर की सियासत के अलग रंग, ब्रजेश पाठक संग बनाया विक्ट्री साइन

Published

on

Loading

लखनऊ। उप्र की राजनीति में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सियासत को समझ पाना आसान नहीं है। लखनऊ में आज फिर राजभर का अलग ही रंग देखने को मिला। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए अपने विधायकों के साथ वोट डालकर निकले राजभर डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ विक्‍ट्री साइन बनाते नजर आए।

उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव एकरफा हो गया है। उसी दिन से एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की झड़ी लग लग गई जिस दिन मैंने अपने पत्‍ते खोले। उन्‍होंने यह भी कहा कि सपा से सुभासपा का गठबंधन आज भी है। अखिलेश यादव जब तक नहीं कह देंगे कि आप अपना देखो, हम अपना देखेंगे, तब तक हम उनके साथ हैं।

उन्होंने कहा राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वहां से न हमें बुलाया गया, न वोट मांगा गया तो जहां से बुलाया गया और वोट मांगा गया हम उन्‍हीं के साथ खड़े हो गए।

एक निजी चैनल से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्‍ली का रास्‍ता यूपी से होकर जाता है। आप यूपी की ही गिनती कर लीजिए। यूपी की गिनती में विपक्ष कहां खडा है। यह चुनाव एकतरफा हो गया है। सुभासपा के विधायक राष्‍ट्रपति के वोट डालने गेट नंबर 7 पर पहुंचे। अपना दल के विधायक भी आशीष पटेल के नेतृत्‍व में वोट डालने पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ओम प्रकाश राजभर के साथ आए। ब्रजेश पाठक ने कहा एक आदिवासी बहन भारी बहुमत से जीतने जा रही है। इसी बात को दोहराते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली जीत का रास्ता यूपी से होकर जाता है। दोनों ने विक्ट्री का निशान भी बनाया। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए सबसे पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, दूसरे नंबर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना औऱ तीसरे नम्बर पर धीरेंद्र सिंह ने वोट डाला।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending