Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साक्षी के पति को लेकर हुआ नया खुलासा, कई महिलाओं के साथ रह चुके हैं अजितेश के संबंध

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी के पति अजितेश को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अजितेश के पड़ोसियों ने उसके बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।

पड़ोसियों के मुताबिक कॉलोनी में उसकी छवि अच्छी नहीं है। एक न्यूज चैनल पर अजितेश के कॉलोनी के लोगों ने कहा कि वो कई तरह के नशे किया करता है।

शराब तो वो पीता ही था साथ ही कई और तरह के नशे भी किया करता था। मोहल्ले के लोगों ने मीडिया से ये भी बताया कि उसके कई महिलाओं से संबंध भी थे।

अजितेश को 15 साल से जानने वाले एक शख्स ने बताया कि उसकी अक्सर दूसरे लोगों से लड़ाई हो जाया करती थी ये लड़ाई किसी और की वजह से नहीं बल्कि लड़कियों के चक्कर में होती थी।

पड़ोसियों ने अजितेश को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। उनके पड़ोस के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि वो मोहल्ले में खुद को ठाकुर बताया करता था। उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर भी अपने नाम के आगे ठाकुर लगा रखा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending