Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

मुंबई के मीरा रोड के बाद अब मोहम्मद अली रोड पर गरजा बुलडोजर, जानें क्यों हुआ एक्शन

Published

on

After Mumbai's Mira Road

Loading

मुंबई। मुंबई के मीरा रोड पर 21 जनवरी को हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की है। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) द्वारा ठाणे जिले में मीरा रोड पर हैदरी चौक पर मंगलवार को लगभग 15 इमारतों के अतिक्रमण को ध्वस्त किया था। मीरा रोड पर हुई हिंसा के मामले में आरोपियों के खिलाफ ये बुलडोजर चलाया गया है।

वहीं बुधवार को इसी तरह का बुलडोजर एक्शन मोहम्मद अली रोड पर देखने को मिला। जहां पर लगभग 40 दुकानों के अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इनमें कुछ दुकानें ऐसी भी थी जो साल 1930 में बनाई गई थी। बीएमसी अधिकारियों का कहना था कि मोहम्मद अली रोड पर गिराए गए सभी ढांचे अवैध अतिक्रमण थे और फुटपाथ पर जगह खाली करने के लिए उन्हें गिराया गया।

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी की रात श्रीराम झंडे वाले वाहनों पर पथराव के बाद तोड़कर करके मारपीट की गई थी। उस समय महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर सीधे संज्ञान लिया था। फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई होगी। फडणवीस के इस बयान के बयान के बाद बीएमसी एक्शन में है।

ये बताई एक्शन की वजह

बुलडोजर से ध्वस्त किए गए लगभग सभी ढांचे इब्राहिम मोहम्मद मर्चेंट रोड पर स्थित थे। बीएमसी ने मोहम्मद अली रोड पर अभियान चलाया, लेकिन किसी अन्य वार्ड में इस तरह के किसी अभियान की कोई सूचना नहीं थी। मुंबई में कुल 24 प्रशासनिक वार्ड कार्यालय हैं। कुछ वार्ड कार्यालयों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ‘गहरी सफाई’ पहल पर काम कर रहे हैं, जिसमें ज्यादातर अवैध विक्रेताओं को हटाना शामिल है।

अवैध कब्जों को हटाया

अतिक्रमण हटाने वाले विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सीएम शिंदे के अभियान के हिस्से के रूप में सभी नगरपालिका वार्डों में स्थानीय अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए, हम फुटपाथ को साफ रखने के लिए सड़क के किनारे छोटे भोजनालयों और विक्रेताओं को हटा रहे हैं। यह अभियान दिसंबर के पहले सप्ताह से चालू है।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending