Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी 25 हजार का इनामी घोषित, गिरफ्तारी को लगाई गईं आठ टीमें

Published

on

Loading

नोएडा। उप्र के नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की टीम ने श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। टीम ने श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को को ढहा दिया।

सूत्रों के मुताबिक, त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पुलिस की 8 टीमें लगाई गई हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने फरार त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इस बीच श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश और हरिद्वार में मिलने की खबर सामने आ रही है। जिस पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है।

ऋषिकेश में मिली आखिरी लोकेशन

श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में मिलने के खबर पर ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि शाम को नोएडा पुलिस का फोन आया था। नोएडा पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस से श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए मदद मांगी थी, लेकिन 10 मिनट बाद नोएडा पुलिस का फोन आया कि वह नहीं आ रहे हैं।

रविवार को श्रीकांत की आखिरी लोकेशन ऋषिकेश में मिली। एक दर्जन से अधिक बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ-ऑन हुआ। सूत्रों के अनुसार श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। बताया जा रहा है नोएडा पुलिस की टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद है।

बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending