Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

गरजा ‘बाबा’ का बुलडोज़र, निकल गई गालीबाज़ नेता की हेकड़ी; महिलाओं ने बजाई ताली

Published

on

Loading

नोएडा। नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से गुंडागर्दी करने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर योगी सरकार की सख्ती शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल 8 की टीम ने त्यागी द्वारा सोसायटी में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।

आज सोमवार को सोसायटी में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। इसके बाद तुरंत बुलडोजर भी पहुंच गए और श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। अब तक श्रीकांत की ओर से धमकाई जाती रहीं महिलाओं ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

देर से लिया गया सही ऐक्शन
त्यागी के खिलाफ बुलडोजर का तालियों के साथ स्वागत करने वाली महिलाओं ने कहा बहुत सही ऐक्शन लिया गया है। हमें योगी सरकार से यही उम्मीद थी। ऐक्शन देर से लिया गया, लेकिन सही लिया गया। एक साल से मेंटेनेंस चार्ज नहीं दिया था। हमें बहुत खुशी है कि बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चला है। योगी जी सबके लिए एक जैसे हैं। श्रीकांत त्यागी की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के महाप्रबंधक इश्तियाक अहमद मौके पर मौजूद रहे। श्रीकांत त्यागी ने लंबे समय से अवैध निर्माण किया हुआ था। 2019 में भी सोसायटी के लोगों ने उसके खिलाफ नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की थी, लेकिन अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वह बचता रहा है। अब महिला से बदसलूकी और गाली-धमकी देते हुए उसका वीडियो वायरल होने के बाद वह कार्रवाई की जद में आ गया है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending